मनासा। अधिक मास के चलते मनासा नगर में प्रजापति समाज द्वारा राधाकृष्ण मन्दिर पर समाजजन द्वारा छप्पन भोग का आयोजन रखा गया।
बुधवार को देर शाम 8 बजे से धोबी मोहल्ला स्थित राधे कृष्ण मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन रखा गया। आयोजन पूर्व पूरे मन्दिर को फूलो से व रोशनी से सजाया गया। हवन अभिषेक पूजन पाठ के बाद राधा कृष्ण मंदिर पर देर शाम दर्शन करने व छप्पन भोग प्रसादी लेने बड़ी संख्या मे नगर के सैकड़ो भक्तजन पहुंचे व दर्शन लाभ लेकर प्रसादी ग्रहण की।