BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 12:34 pm
KHABAR : चंदशेखर शर्मा अखिल भारतीय सहस्त्र औदीच्य महासभा नीमच के अध्यक्ष मनोनीत, महिला कार्यकारिणी में कल्पना व्यास को मिली जवाबदारी, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माताजी में दिनांक 13 अगस्त को 2023 को सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन नवीन अध्यक्ष एवं भादवा माताजी में समाज की धर्मशाला हेतु ट्रस्ट निर्माण किए जाने संबंधी विचार विमर्श हेतु सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सर्वानुमति से चंद्रशेखर शर्मा पिता ओमकार लाल शर्मा नीमच (सैलाना वाले) को सर्वानुमति से अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। इसी कार्यक्रम में महिला कार्यकारिणी के अंतर्गत कल्पना व्यास को भी सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
भादवामाता में आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ अध्यक्ष राजेंद्र व्यास, श्याम सुंदर ठक्कर, अशोक मेहता, जगदीशचंद्र जोशी, बद्रीलाल पंड्या, परशराम शर्मा, भंवरलाल जोशी, आत्माराम जोशी आदि वरिष्ठजनों द्वारा समाज के आराध्य भगवान गोविंद माधव एवं भादवामाता का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। महामाया भादवा माताजी में समाज की धर्मशाला बने इस हेतु सर्व अनुमति से ट्रस्ट का गठन किया जाए इसकी सहमति बनी एवं ट्रस्टी के लिए रुपए 51 हजार की राशि नियत की गई। 
समाज के निम्न बंधुओं द्वारा राशि की घोषणा की गई-
1- दिनेश मेहता नीमच (सावन) के द्वारा 111000 रूपए। 
2- हरीश सावन वालों के द्वारा रुपए 100000 रूपए।
3- फतेश शर्मा सैलाना 100000 रूपए।
4- बद्रीलाल पंड्या सावन 51000 रूपए।
5- राजेंद्र व्यास 51000 रूपए।
6- चंद्रशेखर शर्मा 51000 रूपए।
7- अशोक मेहता 51000 रूपए।
8- जगदीश चंद्र जोशी डिकेन 51000 रूपए।
9- जगदीश चंद्र व्यास पिपलिया मंडी 51000 रूपए।
उक्त बैठक में समाज के नीमच जिले के अतिरिक्त प्रतापगढ़, छोटी सादड़ी, गागरोल, कारुण्डा, पालसोड़ा, जमुनिया कला, डीकेन, लासुर, मानसा, सावन, ढाबा, बमोरा आदि स्थानो से संबंधित समाज जन एकत्रित हुए।
विशेष रूप से समाज के सम्माननीय जावरा से पधारे श्याम सुंदर ठक्कर एवं गिरिजा ठाकुर का मार्गदर्शन इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित होकर प्रदान किया।
इस सम्मेलन को सफल बनाने में सभी समाज जनों के साथ हरीश पंड्या, रघुनंदन व्यास, परशुराम पंड्या, प्रह्लाद भट्ट, गोविंद भारद्वाज सावन, सुनील यजुर्वेदी मनासा, पवन रावल मनासा, निलेश रावल, नूतन द्विवेदी, आदि समाज जनों ने अपने विचार व्यक्त किए। 
कार्यक्रम का संचालन फतेश शर्मा एवं दीपशिखा रावल ने संयुक्त रूप से किया गया, आभार निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र व्यास द्वारा व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE