BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 12:58 pm
BIG NEWS : बराड़ा गोलीकांड के युवक का उदयपुर में उपचार, अब अखील स्वस्थ, बयानों के आधार पर आगे बढ़ेगी सरवानिया पुलिस, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। सोशल मीडिया का प्यार सीमा हेदर को सरहद पार कर हिदुस्तान ले आया तो ऐसे ही भारतीय नारी अंजू को पाकिस्तान। ये तो बड़ें लेवल का प्यार था जो पहले फेसबुक सोशल मीडिया के जरिए पनपा था लेकिन देश के अंदर ही अब ऐसी घटनाएं सामने आने लगी है। ताजा मामला नीमच जिले उपखंड जावद ग्राम बराड़ा का सामने आया है जिसमे पिछली अगस्त को अपने आप को उत्तर प्रदेश के बिजनौर का बताने वाला युवक एक युवती से मिलने बराड़ा पहुंच जाता हैं। जंहा अखील नाम के इस युवक को गोली लगने के बाद सरवानिया पुलिस डायल 100 मे ग्राम बराड़ा से लेकर नीमच सिविल अस्पताल पहुंची थी। युवक की गंभीरावस्था को देखते हुए डाक्टरों ने उसे उदयपुर रैफर कर दिया था। बताते है उदयपुर के  महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है और वो अब होश हवास में आ गया है। लेकिन अभी और उसका वहां इलाज चलेगा। 
सरवानिया महाराज पुलिस चोकी प्रभारी ने बताया कि देशी कट्टे की गोली पेट में लगने से घायल अखील का उपचार उदयपुर में चल रहा है। लेकिन वो जो पहले बता रहा था अब उसके उलट बयान दे रहा है। पुर्ण स्वस्थ होने पर बयानों के आधार पर कार्यवाही की जावेगी।  
ये तो सरवानिया पुलिस की बात थी लेकिन सुत्र बताते हैं कि अखील ने पहले खुद गोली मारना बताया था पर अब वो अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारना बता रहा है। 
विश्वसनीय सुत्र बताते हैं कि जिस स्थान पर घटना घटी थी वो बराड़ा के किसी व्यक्ति की है और अखील के मुताबिक वो किसी (रचना बदला हुआ नाम) की युवती के प्रेम में पड़कर बिजनौर से यंहा तक आया था और गोली लगने के बाद भी अखील बार बार (रचना बदला हुआ नाम) से मिलवा दो मिलवा दो कह रहा था। हालांकि ये एक पहेली है कि कोन वो और कैसे व़ो प्रेम मे परवान चढ़कर बराड़ा तक पहुंचा। पर सुत्र ये भी बता रहे हैं कि अखील अकेला नहीं था उसके साथ मोटरसाइकिल पर और भी कोई थे जो घटना के बाद फरार हो गए। 
पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया के मुताबिक इन सब़ विषयों से पर्दा उसके स्वस्थ्य होने के बाद पुछताछ मे उठ सकेगा। और यदि अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारना सामने आयेगा तो पुलिस अज्ञात लोगों पर मुकदमा कायम कर कार्रवाई करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE