BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2023, 4:17 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का प्रगति नगर और 26 साल की आयुषी, पहले राहुल के साथ की लव मैरिज फिर पहुंची ससुराल तो हुआ कुछ ऐसा, सास-ससुर सहित इन पर लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर        

Share On:-

नीमच। शहर के प्रगति नगर निवासी 26 वर्षीय आयुषी की फरियाद महिला पुलिस थाने में नहीं सुनी जा रही है। आयुषी के साथ दहेज प्रताड़ना को लेकर घरेलू हिंसा  और मानसिक प्रताड़ना की दिल दहला देने वाली घटना हुई। ससुराल द्वारा दी गई यातनाओं से पीड़ित आयुषी को महिला थाने में आवेदन दिए करीब 38 दिन बीत गए लेकिन शिवराज मामा की लाडली भांजी को न्याय नहीं मिल पा रहा है। थक हार कर पीड़ित परिवार आज एसपी कार्यालय पहुंचा। इंसाफ की गुहार लगाई। 
आयुषी ने बताया कि उसकी लव मैरिज राहुल के साथ 2017 के अक्टूबर में हुई थी। आर्य समाज मंदिर में अग्नि के समक्ष फेरे लेने के बाद वह अपने पति राहुल के साथ निम्बाहेड़ा स्थित ससुराल में रहने चली गई। राहुल से एक पुत्र 3 वर्षीय अरनव भी है। पिछले कुछ समय से ससुराल वालों के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा। ससुराल पक्ष के लोग 5 लाख रूपए की मांग करने लगे और धमकी दी कि हम राहुल की दूसरी शादी कर देंगे। रुपए नहीं दिए तो तुम्हें फंसा देंगे। 11 जून 2023 को मेरे पति, सास और ससुर ने फिर झगड़ा और मारपीट कर मुझे और मेरे बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया। 10 जुलाई को मेरे ससुराल वाले नीमच आकर फिर मेरे ननिहाल में रुपए की मांग करने लगे। कहा कि यदि रूपया दोगे तो हम आयुषी को अपने घर ले जाएंगे। अन्यथा राहुल का दूसरा विवाह कर देंगे। 
इस पूरी घटना की शिकायत महिला पुलिस थाना नीमच में 10 जुलाई को कर दी गई। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने पर आयुषी बेहद व्यथित हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE