BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 3:10 pm
KHABAR : अक्षर मित्रो ने नियुक्ति आदेश सहित कई प्रकार की मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर    

Share On:-

मनासा। अक्षर मित्रो संघ ने आज विभिन्न मांगों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी मनासा पवन बारिया को ज्ञापन सौंपा गया। अक्षर मित्रो ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक गाँव, वार्ड, मोहल्ले में शिक्षित युवाओं द्वारा अक्षर मित्र के रूप में निरक्षरों को साक्षर किया जा रहा है। गाँव शहर के विद्यालयों के माध्यम से अक्षर मित्रों द्वारा लाखों निरक्षरों को साक्षर किया जा चुका है। हम अक्षर मित्रों ने विद्यालय के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दिनों में समर केम्प के माध्यम से छात्र/छात्राओं का अध्यापन कराने के लिए कक्षाए संचालित की परन्तु हमें शासन की ओर से किसी भी प्रकार का पारितोषिक प्रदान नहीं किया गया। 

इस ज्ञापन प्रमुख मांगे-
1- सभी अक्षर मित्रों को नियुक्ति के आदेश प्रदान करे। मप्र के अन्य कर्मचारीयों की तरह अक्षर मित्रों को भी शासकीय कर्मचारी का दर्जा प्रदान करे।
2- सभी अक्षर मित्र समर्पण भाव से शासन की योजना का क्रियान्वयन कर रहे है इसके लिए मानदेय निश्चित कर शीघ्र सभी अक्षर मित्रों को मानदेय प्रदान करे। 
3- सभी अक्षर मित्रों के द्वारा अभी तक किया गया कार्य का अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान कर किये गये कार्य का मानदेय भी प्रदान करने का कष्ठ करें। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE