BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 4:33 pm
BIG NEWS : एमटीएफई को लेकर मचा बवाल, निवेशकों के खाते से काट रही कंपनी पैसे, कस्टमर लगा रहे बैंको के चक्कर, आखिर ऐसा क्या हो गया, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर     

Share On:-

नीमच। कनाडा की ऑटो ट्रेड कंपनी एमटीएफई जिसको भारत में आए हुए लगभग 2 साल हो गए हैं। एमटीएफई में निवेशक पैसा लगाकर ऑनलाइन शेयर की ऑटो ट्रेडिंग करते है। शुरुआत से अभी कुछ दिनों पहले तक निवेशकों ने इस कंपनी के साथ कई गुना लाभ कमाया। जिसकी वजह से इस कंपनी ने अपना नेटवर्क पुरे भारत में फैला लिया। लेकिन 2 सप्ताह से एमटीएफई कंपनी के निवेशको को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निवेशकों को कंपनी से पैसे विड्रा करने में परेशानी आ रही हैं। वही अब तो ओर भी बड़ी समस्या निवेशकों के सामने आ रही है वो यह है कि निवेशकों के खाते से ही पैसे काट लिए जा रहे है। 
नीमच, मंदसौर और रतलाम में भी बड़ी संख्या में युवा एमटीएफई कंपनी से जुड़े और भारी मात्रा में इस कंपनी में निवेश किया। शुरुआत में तो निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ और लालच के चक्कर में चेन सिस्टम के द्वारा कई निवेशक इस कंपनी से जुड़ते चले गए और जिले सहित आसपास के क्षेत्र में बड़ा नेटवर्क खड़ा हो गया। लेकिन पिछले दो सप्ताह से निवेशकों द्वारा उनका अर्जित लाभ कंपनी से विड्रा करने में दिक्कत आ रही थी। कंपनी द्वारा बताया गया कि बहुत जल्द इस सनस्य से निजात मिल जाएगी। लेकिन पिछले 3 दिनों से निवेशकों के सामने बड़ी समस्या आ गई। निवेशकों के स्वयं के खातों से एमटीएफई कंपनी द्वारा पैसे काटने शुरू कर दिए। सूत्रों के जरिए मिली खबरों नीमच जिले में 20 हजार रूपए से लगाकर 2 लाख रुपयों तक पैसे एमटीएफई कंपनी ने निवेशकों के बैंक खातों से काट लिए। 
इस पुरे घटनाक्रम से नीमच सहित मंदसौर और रतलाम क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ हैं। साथ ही जिन निवेशकों के पैसे काटे गए हैं वो बैंको के चक्कर लगाकर परेशान हो रहे हैं। निवेशकों में डर का माहौल है कि आखिर कम्पनी का क्या हुआ? उनकी बैंको में जमा पूंजी पर एमटीएफई कम्पनी क्यों हाथ साफ़ कर रही है।              

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE