BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 18, 2023, 4:44 pm
KHABAR : भागवताचार्य श्री चन्द्रदेव महाराज का किया नागरिक अभिनंदन, श्रीमद् भागवत सप्ताह का हुआ समापन, पढ़े रुपेश जोशी की खबर

Share On:-

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में पुरूषोत्तम मास में एक से बढकर एक कार्यक्रम होने का क्रम निरंतर जारी है। नगर का हद्धय स्थल लक्ष्मीनाथ चौक स्थित माहेश्वरी समाज भवन में जावद माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में एवं मूंदडा परिवार द्वारा 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह महोत्सव व्यासपीठ पर विराजित होकर विद्धान पंडित कथा वाचक श्री चन्द्रदेवजी महाराज (सोनियाना) के मुखारविंद से श्रीकृष्ण सुदामा मिलन के साथ कथा का एतिहासिक तौर पर विश्राम हुआ। महाप्रसादी के अवसर पर धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक क्षेत्रो में अग्रणी रहने वाले नारायण सोमानी के नेतृत्व में नीमच जिले के नीमच से 10 किलो मीटर दूर ग्राम सोनियाना निवासी विद्धान पंडित भागवताचार्य श्री चन्द्रदेवजी महाराज का केसरिया दुपट्टा ओढाकर, माला पहनाकर स्वागत, अभिनंदन करके आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जिला माहेश्वरी महासभा जिला उपाध्यक्ष राजेश चांडक सिनियर, नीमच जिला प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ ओमप्रकाश सोमानी, सुशील काबरा, तुषार राठी, अंकित मोनू पोरवाल, मंगलम सोमानी, देव सारडा, सहर्ष सारडा सहित जावद, नीमच, उदयपुर, भीलवाडा, दिल्ली, बम्बोई, मनासा, मंदसौर, नयागांव सहित महिला, पुरूष, समाजजन मौजूद थे। मूंदडा परिवार द्वारा आयौजित सात दिवसीय कार्यक्रम महाप्रसादी के साथ सम्पन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE