मनासा। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी की नागदा के पास कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। व्यपारी परिवार सहित नलखेड़ा स्थित बगुलामुखी माताजी के दर्शन कर लौट रहा था तभी ये बड़ी अनहोनी हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनासा के बड़े लहसुन व्यापारी सोनू वधवा निवासी उषागंज कॉलोनी अपने परिवार के साथ नलखेड़ा बगुलामुखी माता के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद लौटते वक्त आमला चौराहा के पास कुत्तो को बचाने के चक्कर में वधवा की अलट्रोज कार अनियंत्रित होकर 15 फिट निचे खाई में पलटी खा गई। जिसमे युवा लहसुन व्यापारी सोनू वधवा की मोके पर मौत हो गई और बाकी परिवारजनों में बहन एवं जीजा सहित एक अन्य मित्र को मामूली चोटे आई है। सोनू वधवा के मौत की खबर जैसे ही मनासा पहुंची तो हर कोई यह घटनाक्रम सुनकर स्तब्ध रह गया। मृतक सोनू वधवा का पोस्टमार्टम आगर जिला अस्पताल में किया गया। सोनू वधवा की अंतिम यात्रा कल निज निवास राम मंदिर के सामने से निकलेगी।