BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2023, 10:49 am
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, तीन राउंड की गिनती में निकले करोड़ों रूपये, आज भी होगी गणना, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए भंडार से निकली चढ़ावा राशि की गणना जारी है। अब तक तीन राउंड में 9 करोड़ से ज्यादा की राशि की काउंटिंग हो चुकी है। अभी भी गिनती बाकी है, जो आज शनिवार को भी होगी। अभी तक भंडारे से मिले और भेंट कक्ष में मिले रुपयों की गिनती और सोने चांदी का तौल भी बाकी है।

चार दिन पहले मंगलवार को चतुर्दशी के अवसर पर श्री सांवलियाजी सेठ का भंडार खोला गया था। यह भंडारा राजभोग आरती के बाद मंदिर मंडल के पदाधिकारियों, प्रशासन और बैंक कर्मियों के सामने खोला गया था। इसके बाद से अब तक तीन राउंड में काउंटिंग हो चुकी है। इसमें तीसरे चरण की गिनती में दो करोड़ दो लाख 16 हजार 500 रुपए की राशि मिली। इससे पहले दो राउंड में सात करोड़ 10 लाख रुपयों की गिनती हो चुकी थी। अब तक सांवरा सेठ को 9 करोड़ 12 लाख 16 हजार 500 रुपए मिल चुके है। श्री सांवलियाजी मंदिर में हुई गणना श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा श्रीलाल पाटीदार, भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, संपदा एवं गौशाला प्रभारी कालु लाल तेली आदि मौजूद रहे।

सोने चांदी का तौल अभी भी बाकी-
अभी तक भंडारे से निकली शेष राशि, भेंट कक्ष में मिली राशि, ऑनलाइन राशि की गिनती बाकी है। इसके अलावा भंडारे और भेंट कक्ष के सोने चांदी का तौल भी बाकी है। यह सब शनिवार को किया जाएगा। अगर गिनती पूरी नहीं हुई तो तौल अगले दिन किया जाएगा। रविवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होती है, ऐसे में गिनती का यह काम आज ही पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE