मनासा। शुक्रवार को देर शाम 7.30 बजे करीब नीमच-मनासा रोड पर सावन कुंड के समीप बाहुबली धाम के सामने दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति भरत पिता अमृत राम गुर्जर उम्र 46 वर्ष निवासी सावन घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से मनासा शासकीय चिकित्सालय लाया गया। घटना मे भरत गुर्जर का एक हाथ फैक्चर हो गया। वहीं अन्य बाइक सवार चालक जशवंत मालवीय निवासी कुंडला को हल्की चोट आई।
घायल व्यक्ति का मनासा शासकीय चिकित्सालय में डॉक्टर अर्जुन श्रीवास्तव, नर्सिंग ऑफिसर दीपक पाटीदार स्टाफ स्वास्तिक शर्मा द्वारा उपचार कर जिला नीमच रेफर किया गया।