BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2023, 4:16 pm
KHABAR : दामखेड़ा नाग मंदिर पर लगेगा श्रद्धालुओं का तांता, नाग पंचमी के मौके पर 21 अगस्त को मंदिर के गर्भ गृह में होगा श्रृंगार, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। शहर के दामखेड़ा नागराज मंदिर में नाग पंचमी 21 अगस्त सोमवार को श्रद्धा-भक्ति के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर के गर्भगृह में बाबा का भव्य श्रृंगार होगा। मंदिर व परिसर में रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा की जा रही है। इस अवसर पर एक दिवसीय मेला भी लगेगा। मंदिर समिति को नगर सहित क्षेत्र के करीब एक लाख श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद है।


दामखेड़ा नागराज मंदिर समिति अध्यक्ष नवनीतलाल भंडारी, उत्सव समिति अध्यक्ष श्याम महाजन व नितिन महाजन ने बताया रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि 12 बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। जो रात भर चलेंगे। सुबह 5ः30 बजे आरती के बाद बाबा को चोला चढ़ाया जाएगा।


ब्रह्म मुहूर्त से ही दर्शनार्थी श्रद्धालुओं का आगमन होगा। समिति द्वारा नागपंचमी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिसर में बैरिकेटिंग, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। पर्व पर गौर ट्रैवल्स संचालक विपिन गौर द्वारा महिलाओं व बच्चों के लिए बिस्टान नाका, जैतापुर, गायत्री मंदिर तिराहा, गौर पंप तथा बावड़ी बस स्टैंड से मंदिर तक निशुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी।


इधर, एक दिवसीय मेले में सभी प्रकार की दुकानें, झूले, सेवा स्टॉल आदि लगाए जा सकेंगे। नरसिंह भंडारी खलघाट व मुकेश भंडारी द्वारा यमुना जल की व्यवस्था की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE