मनासा। तहसील के गांव देवरी खवासा में आज दोपहर 2 बजे से सत्संग भवन में अमृतेश्वर महादेव मंदिर पर क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्राम वासियों के सहयोग से पंडितो द्वारा इंद्र हवन किया गया। हवन मे मंत्र उच्चारण पंडित रामनिवास शर्मा और शुभम शर्मा द्वारा किया गया। गाँव के लोगो द्वारा घी की आहुतिया दी गई। हवन अभिषेक के साथ क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की। आप को बता दे कि क्षेत्र मे लंबे समय से बारिश न होने से किसानो की खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी है।