नीमच। कहते हैं आस्था और विश्वास में बड़ी शक्ति होती है और उसी आस्था और विश्वास को लेकर रेवली देवली के युवा भक्तजन रेवली देवली से राजस्थान के सीकर जिले में स्थित पावन खाटू श्याम के दर्शन पैदल इस उम्मीद से लेकर निकले की क्षेत्र में खुशहाली हो तथा अच्छी बारिश हो इस उम्मीद को लेकर पैदल निकल पड़े। लगातार भारी उमस और गर्मी के बीच यह युवा हंसते गाते नाचते झूमते खाटू श्याम के अरदास करते हुए निशान को लेकर नवे दिवस पैदल खाटू धाम पहुंचे। जहां उन्होंने खाटू धाम मंदिर में पहुंच पूजा अर्चना की जब खाटू धाम पहुंचे तो इधर बारिश का दौर शुरू हो चुका था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने उन्हें यात्रा की सफलता पर बधाई शुभकामनाएं दी तथा क्षेत्र में अच्छी बारिश होने पर भक्तजनों ने खाटू शाम के जयकारे लगाएं।
जैसा कि आप सभी को विदित होगा कि रेवली देवली गांव पिछले कुछ सालों में बहुत बड़ी भक्ति और आस्था का केंद्र बन चुका है। यहां पर इस वर्ष लगभग 14 से 15 भंडारे का कार्यक्रम तथा कई धार्मिक गतिविधियां हुई है। यात्रा के दौरान चिंतामणि नागदा, ओम राठौड़, दिलीप नागदा, विनोद नागदा, छोटू नागदा, राहुल नागदा (गज्जू), विशाल नागदा, सचिन नागदा, नागेश नागदा, कालू विश्वकर्मा, मोनू बैरागी, सुनील नागदा, राहुल नागदा (नवलपुरा) मुकेश पाटीदार (खजुरी) मौजूद रहे।