नीमच। हमारे देश के जांबाज सैनिक जो सीमा पर हमारे देश की रक्षा में तैनात है उन फौजी भाइयों के लिए नीमच के स्कूल के बच्चों द्वारा पूर्व सैनिकों के माध्यम से सरहद पर राखी भेजी जाएगी। पिछले हफ्ते पूर्व सैनिकों द्वारा नीमच में एक राखी सरहद पर तेरा फौजी भाइयों के लिए मुहिम चलाई गई थी। जिसके अंतर्गत नीमच के सभी स्कूलों में जाकर पूर्व सैनिकों द्वारा राखियां एकत्रित की गई। आज शहीद पार्क में सभी राखियों को एकत्रित कर सरहद पर तैनात फौजी भाइयों को डाक द्वारा भेजी जा रही है। बहुत सारे बच्चों ने जांबाज सैनिकों के लिए स्नेह संदेश भी लिखे हैं। नीमच जिले के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग संस्थानों से एकत्रित राखियों की संख्या 8464 है।इन राखियों की यह विशेषता है कि यह सभी राखिया बच्चों ने अपने हाथों से बनाई है। जिससे फौजी भाइयों का मनोबल बढ़ेगा और दुश्मन से लड़ने की शक्ति मिलेगी।यह राखियों जैसे ही सीमा पर तैनात फौजी भाइयों को मिलती है वह अपनी कलाई पर बांधते हैं और उसकी प्रतिक्रिया भी भेजते हैं। पिछले वर्ष भी कई छात्रों और स्कूलों को इसकी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।