मनासा। रविवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत मोखमपुरा से आंतरी माताजी मन्दिर तक 125 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। दरअसल क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नही होने के कारण किसान फसलों को लेकर परेशान हो रहे है। सभी ग्राम वासियो ने अच्छी बारिश कामना को लेकर यह चुनरी यात्रा निकाली।
डीजे ढोल ढमाकों के साथ ग्राम मोखमपुरा के शीतला माता मंदिर से शुरू हुई चुनरी यात्रा नगर भ्रमण कर चपलाना प्रतापपूरा होते हुए आंतरी माताजी पहुंची। जहां सभी भक्तजनों ने चुनरी चढ़ाकर महामाया आंतरी माताजी का आर्शीवाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी बारिश की कामना की। इस चुनरी यात्रा में गांव सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या मे युवा महिला व बालिकाएं शामिल हुई।