BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 11:36 am
BIG NEWS : नागपंचमी पर मनासा में जिला स्तरीय सेन समाज का भव्य आयोजन को लेकर समाज में उत्साह, प्रतिभावान छात्र छात्राओं का होगा सम्मान समारोह, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। समस्त सैन समाज एवं नागपंचमी उत्सव समिति मनासा के तत्वाधान में जिला स्तरीय सेन समाज प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह सोमवार 21 अगस्त नागपंचमी को प्रातः 10.30 बजे मनासा स्थित द्वारकापुरी धर्मशाला परिसर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। 
कार्यक्रम में नीमच जिले से शिक्षा क्षेत्र, व्यवसाय, राजकीय नौकरी, चयनित खेल प्रतिभा, सांस्कृतिक प्रतिभा, एनसीसी, स्काउट, नीट, व ऐसे समाजजन जो अपने समय में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता व किसी भी क्षेत्र में समाज से जुड़े सम्मानित कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। 
जिला स्तरीय सेन समाज द्वारा आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा, मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) होंगे। वहीं जिले के समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता व जिला सेन समाज संगठन के पदाधिकारीगण समारोह के भागीदार होंगे। 
वरिष्ट जिला सैन समाज अध्यक्ष दीपक कुमार गहलोत व नागपंचमी महोत्सव समिति अध्यक्ष कैलाश सौलंकी मनासा ने मीडिया से आयोजन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि नीमच जिला सैन समाज विगत 25 वर्षों से निरंतर पहले नीमच व वर्तमान में मनासा में जिला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किये जा रहे है। हमारा उद्देश्य स्पष्ट है कि समाज व राष्ट के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का बोध हो जिससे वे जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बन सके। वहीं जीवन मे शिक्षा का एक बड़ा महत्व है। समाज मे शिक्षा के बिना किसी के सपने साकार नही हो सकते।
इसके लिए जिला सेन समाज नीमच मेघावी बच्चों को हर साल सम्मानित किया जाता है। ताकि उनके हौसलो में उड़ान आ सके। सभी समाजजनों से समस्त सैन समाज मनासा व नागपंचमी उत्सव समिति ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE