BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 11:33 am
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव केलूखेड़ा बामनिया और 39 साल का ईश्वरलाल, जब इस काम के लिए सुबह पहुंचा बाड़े, फिर जैसे ही लगाया दरवाजे के हाथ तो हो गया ये दर्दनाक हादसा, आनन फानन में परिजनों ने लगाई अस्पताल दौड़, गांव में पसरा मातम, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर       

Share On:-

नीमच। सिटी थाना अंतर्गत गांव केलुखेड़ा बामनिया में 39 वर्षीय ईश्वरलाल पिता परमानंद पाटीदार की करंट लगने से दुखद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 6.30 बजे वह अपने बाड़े में पशुओं को चारा डालने और दूध निकालने के लिए गए थे। बाड़े का दरवाजा लोहे का था, और उस पर चदृर लगे थे। दिवारें गिली थी। वहीं पर बिजली के तार है। आशंका जताई जा रही है कि चूहों द्वारा तार कतर दिए गए थे। जिस कारण करंट फैल गया, और ईश्वर दरवाजा खोलते वक्त घटना का शिकार हो गया। घायल अवस्था में ईश्वर को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
ईश्वर पाटीदार बीजेपी के बूथ अध्यक्ष थे। वे विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रखंड सुरक्षा प्रमुख भी रहे हैं। समाज सेवा में सक्रिय, लोकप्रिय और मिलनसार ईश्वर पाटीदार की मौत से गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। नीमच जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में ईश्वर पाटीदार के परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE