सेगांव। नगर के प्रसिद्ध नीम वाले भीलटदेव मंदिर में नागपंचमी के अवसर पर एक दिन पूर्व की रात्रि से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली क्योंकि यहां से सतपुड़ा की वादियों में अपना आसन लगाए बैठे नागलवाड़ी स्थित बाबा भीलटदेव जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रात्रि से चालू हो गयी थी। रास्ते मे सेगांव नीम वाले भीलटदेव मंदिर भी पड़ता है। यहां बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। वही समीपग्राम कंचनपुरा में स्थित काकड़ वाले भिलट देव मंदिर में अशोक यादव मित्रमंडली व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सवा क्विंटल हलवा एवं एक क्विंटल पोहे के साथ चाय प्रसादी का वितरण किया गया। बाबा का अलसुबह अभिषेक पूजन कर आकर्षक श्रृंगार कर 56 भोग लगाया गया। वही समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बाजार पट्टी में भी चाय प्रसादी का वितरण किया जा रहा है।