गुना। नागपंचमी चौरसिया समाज द्वारा चौरसिया दिवस के रूप में मनाई जाती है। चौरसिया युवा संगठन के अक्षय चौरसिया ने बताया कि चौरसिया समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नागपंचमी चौरसिया दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास, धूमधाम के साथ मनाया गया। नागपंचमी चौरसिया दिवस पर शहर के पुराने आरटीओ परिसर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर भगवान महादेव व नागदेवता का जलाभिषेक किया जाएगा। तपरांत श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर से समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह शहर के जयस्तंभ चौराहे से होते हुए निचला बाजार, सदर बाजार, हाट रोड, हनुमान चौराहे से पवन श्री मांगलिक भवन पर पहुच कर चल समारोह का समापन हुआ चल समारोह का फूल बरसा कर जागे जागे स्वागत किया। इसके बाद पवन श्री मांगलिक भवन में समाज के कार्यक्रम आयोजित हुए चौरसिया समाज के समाजजनों बडी संख्या में उपस्थित हुए।