चित्तौड़गढ़। महेश वेलफेयर सोसाइटी, प्रताप नगर, चित्तौड़गढ़ के चुनाव माहेश्वरी भवन प्रताप नगर में चुनाव अधिकारी राकेश मंत्री एवं शांतिलाल भराडिया के निर्देशन में समाज के वरिष्ठ जनों मदनलाल नामधर, मोहनलाल नामधर, शंकरलाल कोठारी, डॉ राधेश्याम लड्डा, रामकिशन पलोड़ एवं सीए डॉ अर्जुन मूंदड़ा के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न कराए गए। जिसमें सर्वसम्मति से रामेश्वर लाल गदिया को अध्यक्ष, भगवतीलाल पोरवाल को उपाध्यक्ष, महेंद्र कोठारी को महासचिव, महेश गगरानी को कोषाध्यक्ष, बाल कृष्ण सोनी को संगठन सचिव एवं संजय गट्टानी, अनुपम भंडारी, योगेश काबरा, रविंद्र न्याति, जनार्दन चौखड़ा एवं बसंत भराडिया को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
कार्यक़ारिणी के निर्वाचन पर राकेश मंत्री, शांतिलाल भराड़ीया ने निर्वाचन सर्टिफिकेट दिए व मदनलाल नामधर, शंकरलाल कोठारी, सीए अर्जुन मूँदडा, प्रहलाद नामधर, सुशील मंडोवरा, अशोक डाड, घनश्याम पलोड, कैलाश काबरा, मुरली मनोहर जागेटिया, सत्य नारायण चोखड़ा द्वारा उपर्णा ओड़ा कर निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया।
आज सर्व प्रथम माहेश्वरी वेलफेयर सोसायटी की आम सभा बैठक रखी गयी। जिसमें अध्यक्ष प्रहलाद राय नामधर ने सभी का स्वागत करते हुवे उनके कार्यकाल में विशेषकर कोरोना के होते हुवे भी सोसायटी के कार्यों में कार्यकारिणी सदस्य व समाज जनो के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। कोषाध्यक्ष ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया व सचिव महेंद्र कोठारी ने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात् चुनाव प्रक्रिया चालू की गई। सभी समाज जनों, वरिष्ठजनों के अथक प्रयासों से निर्विरोध संपन होने पर महासचिव महेंद्र कोठारी द्वारा आभार प्रकट किया गया।