चित्तौड़गढ़। विगत 20 वर्षों से अनवरत जारी नवरात्री डांडिया जयकारा का भव्य आयोजन 15 से 23 अक्टूबर, 2023 तक किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतड़ा के अनुसार कोर कमेटी की बैठक में अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव आशा पोखरना, अभिषेक श्रीमाल, प्रदीप काबरा गांधीनगर, अनुराग द्विवेदी ने आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई तथा बताया कि इस बार नवरात्रि डांडियों का यह आयोजन अपने आप में अनुठा होगा। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में विशाल एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। माता जी की विशाल मूर्ति का प्रतिदिन श्रृंगार, प्रतिदिन अलग अलग प्रसाद, गरबे के लिए विशेष रंग बिरंगा डोम, विभिन्न प्रतियोगिताएं, ढेर सारे पारितोषिक, मधुर व्यंजनों की स्टाल, बच्चों के लिए मिकी माऊस, रंग बिरंगे डांडिये, डांडियों की लय ताल पर थिरकने के लिए शानदार डीजे सिस्टम आदि कई व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के अध्यक्ष अनंत समदानी ने बताया कि मेवाड़ महोत्सव समिति रजिस्टर्ड संस्था होकर विगत 20 वर्षों से अनवरत नवरात्री डांडिया जयकारा कार्यक्रम आयोजित कर रही है साथ ही अनेक सामाजिक सरोकार के कार्य जैसे- कोरोना काल में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट, खाद्य सामग्री पहुँचाना, आतंकवाद के खिलाफ भारत विषयक गोष्ठी, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, पौधारोपण जैसे अनेक कार्य भी समिति समय समय पर करती है।
समिति अध्यक्ष समदानी के अनुसार जल्द ही समिति से जुड़े 200 परिवार की आम मीटिंग बुलाकर कार्यभार सौंपा जाएगा। कोर मीटिंग में वरिष्ठ भोलाराम प्रजापत, संजय योगी उपस्थित थे।