BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 5:11 pm
NEWS : कल्याण नगरी के राजाधिराज कल्लाजी का भव्य जन्मोत्सव 24 को, ठाकुर जी का होगा महारूद्राभिषेक और मनभावन श्रृंगार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ एवं शोध संस्थान निम्बाहेड़ा द्वारा कल्याण नगरी के राजाधिराज ठाकुर श्री कल्लाजी का भव्य जन्मोत्सव श्रावण शुक्ला अष्टमी गुरूवार 24 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि जन्मोत्सव को भव्यतम रूप देने के लिए नगर के सभी 135 छोटे बड़े देवालयों एवं मंदिरों में विराजित देवताओं को भाव भरा आमंत्रण देने के साथ ही उनकी सेवा पूजा करने वाले पूजारियों को भी आमंत्रित किया गया है। जिनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कल्याण नगरी में ठाकुर श्री कल्लाजी का 480वां जन्मोत्सव क्षमापना दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इसी कड़ी में नगरवासी एक दूसरे को जय कल्याण का अभिवादन करते हुए वर्ष पर्यन्त हुई भूलों एवं गलतियों के लिए क्षमायाचना करेंगे। इस पावन अवसर पर दुर्गराज चित्तौड़गढ़ मार्ग पर स्थित कल्लाजी सहित समस्त द्वारपालों को भी जन्मोत्सव में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

प्रमुख चौराहों एवं विद्यालयों में होगी जन्मोत्सव की अनुभूति-
ठाकुर श्री कल्लाजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वीर वीरांगनाओं द्वारा नगर के सभी विद्यालयों में पहुंच कर ठाकुर जी के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए विद्यालयों में जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर वीर वीरांगनाओं एवं शक्ति ग्रुप की बालिकाओं द्वारा आगंतुकों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए ईलायची भेंट कर नगर को सुगंधित बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर मानसिक रूप से दिव्यांग अभ्यागतों को नववेश भेंट कर भोजन कराया जाएगा। वहीं गायों को हरा चारा, चिटियों को कुलर और कबूतरों को दाना डाल कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की जाएगी।

ठाकुर जी का महारूद्राभिषेक व मनभावन श्रृंगार-
ठाकुर श्री कल्लाजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को प्रात: वेदपीठ पर विराजित ठाकुर जी सहित पंच देवों का महारूद्राभिषेक कर महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। वहीं 501 कमलपुष्प तथा 21 प्रकार के विभिन्न फूलों से ठाकुरजी का स्वागत अभिनन्दन करते हुए कल्याण भक्त ठाकुर जी के मनभावन श्रृंगार एवं छप्पनभोग की झांकी के दर्शन कर स्वयं को धन्य करेंगे।

हजारों लोग उमड़ेंगे जन्मोत्सव पर-
ठाकुर जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मेवाड़, मालवा, वागड़, हाड़ौती, मारवाड़ सहित देश प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों कल्याण भक्त कल्याण नगरी आकर अपने आराध्य के मनभावन दर्शन करते हुए स्वयं को धन्य कर जन्मोत्सव में भागीदार होंगे। वहीं बिनोता सहित कई गांवों से पदयात्री भी बड़ी संख्या में कल्याण नगरी पहुंचकर ठाकुर जी का जन्मोत्सव मनाएंगे। वेदपीठ की ओर से जन्मोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE