ग्वालियर। भिंड हाईवे क्रमांक 719 पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ये हाईवे टू लेन से सिक्स लेन बनाए जाने की मांग को लेकर लंबे समय से समाजसेवी प्रयासरत है। राजनीतिक और अफसरों का इस ओर ध्यान आकर्षित कराए जाने को लेकर पावई माता मंदिर पर सोमवार की सुबह हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया और समाजसेवियों ने पूर्ण आहुति देकर टू लेन हाईवे को सिक्स लेन बनाए जाने की प्रार्थना की गई।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर-भिंड-इटावा हाईवे पर आए दिन हो रहे हादसों में नौजवान काल के गाल में समां रहे हैं। ये हाईवे 30 फीट चौड़ डबल लेन है। इस हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है। इस कारण वाहन टकरा रहे हैं। इसे सिक्स लेन बनाए जाने की मांग लगातार उठ रही है।
समाज सेवी भूतपूर्व सैनिक सुनील फौजी ने बताया की आज श्रावण सोमवार को सुबह 07 बजे से आचार्य भोले पंडित जी ने हवन कराया और सभी ने मां भगवती से प्रार्थना की हे मां सरकार सुन नहीं रही है, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार अफसर मूकदर्शक बना देख रहे हैं। सड़क हादसे में युवा दम तोड रहे हैं।
हे भगवती सबको सद्बुद्धि दें। सभी जनप्रतिनिधि एक मत होकर ग्वालियर भिण्ड हाइवे के लिए एक स्वर में आवाज उठाए।
पिछले तीन साल में एक सैकड़ों से अधिक लोगों की जान हादसों में जा चुकी है जिनमे कई युवा अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। ऐसे में कई परिवार उजड़ गए। इसी भाव के साथ पावई माता मंदिर पर विधि विधान से कार्यक्रम संपन्न हुआ,आज के कार्यक्रम में समाज सेवी नाथू राम शर्मा कृष्णा देवी,शिवराज सिंह नरवरिया पीपरी ,हिरेंद्र प्रताप सिंह पुर,पूजा सिंह, रविकान्त पराशर, भूता परिहार,राघवेंद्र सिंह गुर्जर,महेश शर्मापचोखरा ,,मोनू गुर्जर,गौरव शर्मा,नकुल गुर्जर,आलोक व्यास,राकेश समाधिया ,बिल्लू यादव नालीपुरा,प्रदीप ,सहित कई समाज सेवी जन शामिल हुए।