मंदसौर। शहर में भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी के दौरान स्टंट कर रहा युवक झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया है। सावन के सातवें सोमवार को शाही सवारी के दौरान युवक मुंह में पेट्रोल डाल कर आग लगाने का स्टंट कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके मुंह में आग लग गई। इससे उसका चेहरा झुलस गया। घबराहट में उसके हाथ से पेट्रोल से भरी बोतल और जलती लकड़ी भी छूट गई। इससे स्टेज पर भी आ लग गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।