BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 8:01 pm
BIG NEWS : लाव लश्कर के साथ शहर भ्रमण पर निकले श्री किलेश्वर महादेव, शाही सवारी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, कलाकार दे रहे आकर्षक प्रस्तुतियां, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। आज नीमच शहर महादेव की भक्ति में सराबोर हो गया। शहर की मुख्य सड़कों पर शिव भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा। अवसर था श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी का। शाम 5 बजे गाजे बाजों और लाव लश्कर के साथ भगवान श्री किलेश्वर महादेव आज नीमच शहर में भक्तो को दर्शन देने निकले। भव्य शाही सवारी में नीमच सहित आसपास के अंचल के हजारों भक्त शामिल हुए और भगवान श्री किलेश्वर महादेव के दर्शन किए।

श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर शहर के प्रसिद्द समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर वाले और उनके सुपुत्र अरुल के द्वारा शाही सवारी की आरती की गई। इसके बाद 5वीं शाही सवारी श्री किलेश्वर महादेव से विधि विधान से प्रारम्भ हुई। जो स्टेशन रोड, मंडी रोड, चौकन्ना बालाजी, ओपियम फैक्टरी, अग्रसेन चौराहा, तिलक मार्ग, नयाबाजार, बारादरी, फव्वारा चौक, कमल चौक होते हुए पुनः श्री किलेश्वर महादेव पहुंचेगी। जहां महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। 

अरुल गंगानगर मित्र मंडल ने की महाआरती-
शहर के प्रसिद्द समाजसेवी अशोक गंगानगर वाले के सुपुत्र अरुल गंगानगर के नेतृत्व में शाही सवारी का अग्रसेन वाटिका पर भव्य स्वागत किया गया। अरुल गंगानगर द्वारा शाही सवारी में श्री किलेश्वर महादेव की महाआरती की गई। साथ ही शाही सवारी में शामिल सभी भक्तगणों का फूलो की बरसात कर स्वागत किया गया।  

ये रहे आकर्षण का केंद्र-
श्री किलेश्वर महादेव भगवान की शाही सवारी में शामिल भठिंडा का बेगपाईपर बैंड, राजस्थानी और आदिवासी नृत्य कलाकार, आतिशबाजी, नरमुंड धारण कर शिवजी के स्वांग में चल रहे कलाकार, भस्म रमैया पार्टी के द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की दर्शकों ने सराहना की। 

शाही सवारी का हुआ भव्य स्वागत-
श्री किलेश्वर महादेव की शाही सवारी जैसे ही शहर के मुख्य मार्गो पर निकली तो अपने राजा का स्वागत करने भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर की कई सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों ने भव्य स्वागत किया। शाही सवारी के दौरान नीमच शहर में आज हजारो की तादात में भक्तों ने श्री किलेश्वर महादेव के दर्शन किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE