कसरावद। सावन माह में आज समूचे देश में नाग पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। कसरावद में भी नाग पंचमी की धूम है। नगर के मंडी रोड बड़ा भिलट बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही शिवालयों में नाग देवता को दूध चढ़ाने का सिलसिला जारी है। भक्तों की भीड़ नाग देवताओं के मंदिरों में देखी जा रही है। लोग अपने अपने घरों मैं नाग देवता की पूजा अर्चना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है और उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है मान्यता है कि जो लोग नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ भगवान शिव की पूजा एवं रुद्राभिषेक करते हैं। उनके परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली आती है। नाग पंचमी का त्यौहार हर साल सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।