भगवानपुरा। नागपंचमी का पर्व पूरे क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं ग्राम स्थित धुलकोट रोड पर भीलट मंदिर में बाबा ग्रुप के सदस्यों के सहयोग से आलू के हलवे की प्रसादी वितरित की गई, जिससे भीलट मंदिर में आने वाले सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण की। वहीं सुबह से पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही जो दोपहर तक चली। वहीं नागपंचमी के दिन साक्षात नागदेवता ने सुबह 6 बजे से दर्शन दिए। लोगों का कहना है कि श्रावण सोमवार के साथ नागपंचमी का पर्व आया है। इस अवसर पर पूरे 10 घंटों से नाग देवता अपने स्थान पर फन फैलाए हुए बैठे थे। सभी श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।