मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सब्जी मंडी के समीप स्थित मंशापूर्ण महादेव की 17वीं भव्य शाही सवारी सोमवार को दोपहर 3.30 बजे से निकली। भव्य शाही सवारी के दौरान मंशापूर्ण भक्त मंडल के युवा और युवतियों सहित स्वांगधारी कलाकारो ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए।
सब्जी मंडी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर से शुरु हुई भव्य शाही सवारी अल्हेड दरवाजा, सदर बाजार, बद्री विशाल मंदिर, रामपूरा नाका, जूनासाथ मोहल्ला होते हुए वापस मंशापूर्ण महादेव मंदिर पहुंची। भव्य शाही सवारी का नगरवासियों ने फूलो से भव्य स्वागत किया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।