शाजापुर। कावड़ यात्रा के सदस्य द्वारा बताया गया कि सुबह 9रू00 बजे देरी घाट से पूजा अर्चना कर कावड़ का चल समारोह प्रारंभ होकर गणेशपुर खरदौन से होते हुए ग्राम खोकरा कला के प्रमुख मार्ग से कावड़ का चल समारोह बाबा नीलकंठेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। जिसमें पूरे क्षेत्र व ग्राम के हजारों शिवभक्त ने माता बहनों सहित कावड़ यात्रा में शामिल हुए। जिसमें ग्राम खोकरा कला में हिंदू मुस्लिम एकता को देखते हैं मुस्लिम वर्ग द्वारा कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा साईसवारी में बाबा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पूजन अर्चना की गई। बाबा का जल अभिषेक के पश्चात विशाल भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी क्षेत्रवासियों ने भंडारे के रूप में भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें पूरे क्षेत्र व पूरे ग्रामवासी खोकरा कला का अपार सहयोग रहा धर्मजागरण कावड़ समिति द्वारा छोटे बड़े कार्यकर्ता हुआ व सभी क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया।