नीमच। आज भीडभांजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आचार्य श्री प्रसन्न चंद सागर जी महाराज साहब की निश्रा में चल रही सिद्ध चल की तपस्या की पूर्णाहुति के अवसर पर एवं खतरगंज समुदाय के पर्यूषण पर्व की पूर्णता के अवसर पर जैन भवन से विशाल चल समारोह वर घोड़े के रूप में निकला। वर घोड़े में घोड़े पर जैन धर्म की पताका लिए दो घुड़सवार चल रहे थे। चल समारोह की अगुवाई आचार्य श्री ने की। वर घोड़े के दौरान श्रावक भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चले। उनके पीछे-पीछे बग्गियों में बैठे तपस्वी शोभायमान थे। ज्ञात रहे भीडभांजन पारसनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ में तपस्या का ठाठ लगा हुआ है। 80 श्रावक श्राविकाओं को सिद्धाचल तप की तपस्या पूर्ण हुई।
इस अवसर पर आज तपस्वियों का वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा जैन भवन से प्रारंभ हुआ जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः जैन भवन पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गया। जहां आचार्य श्री के अमृत प्रवचन हुए। उसके पश्चात श्री संघ का स्वामी वात्सल्य माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ।