नीमच। नरेंद्रसिंह झाला निवासी गांव सोकड़ी को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नीमच जिला प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।
नरेन्द्र सिंह सोकड़ी पूर्व में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता रहे। लेकिन कांग्रेस की रीति नीति उन्हें पसंद नहीं आई। साल की शुरुआत में कांग्रेस से अपने सभी दायित्वों और प्रथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, और अब जिला प्रभारी के रूप में वह समाज की सेवा करने को संकल्पित है।