BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2023, 3:48 pm
NEWS :मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किए समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित, जनहितार्थ सर्जिकल पलंग स्मृति स्वरूप भेंट, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन चितौड़गढ़ शाखा द्वारा समय समय पर अनेक गतिविधियों के माध्यम से जनहित एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम किये जाते हैं। 
मीडिया प्रभारी सरस्वती शर्मा ने बताया कि इसी श्रृंखला में श्रावण मास के सोमवार के दिन अध्यक्ष उषा रांधड़, सचिव ममता आगाल, उपाध्यक्ष शशि सनाढ्य, सह सचिव शशिकला गुप्ता, साहित्य प्रमुख रीटा जागेटिया, श्रीधरा ग्रुप लीडर रतन काबरा सहित महिला पतंजलि योग समिति जिला चितौड़गढ़ की संगठन मंत्री उमा शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रेमलता कुमावत, तहसील प्रभारी सुमन सुरेलिया एवं कर्मठ योग शिक्षिका अनुसुया कंवर की उपस्थिति में मीडिया प्रभारी सरस्वती शर्मा ने अपने स्वर्गीय पति  प्रणवेंद्र शर्मा के जन्मदिन की स्मृति में सुपुत्री शची मुनींद्र एवं दोहिते रुद्राक्ष इत्यादि से चर्चा करने के पश्चात सुपुत्र देव शर्मा, पुत्रवधू चंचल, सुपुत्र वेदव्रत एवं पुत्रवधू ज्योति, सौम्या, गौरांगी, आर्या सुपौत्रीयो एवं सुपौत्र छायांक के साथ मिलकर शर्मा परिवार की ओर से तुलसी ब्लड फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ढीलिवाल को जनहितार्थ सर्जिकल पलंग स्मृति स्वरूप भेंट किया गया। 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती शर्मा ने पूरे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन चितौड़गढ़ शाखा की अध्यक्ष के साथ ही सभी बहनों एवं तुलसी ब्लड फाउंडेशन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। शर्मा परिवार की बड़ी पुत्रवधू चंचल शर्मा द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE