मनासा। तहसील के गांव देंथल में रामकन्या बाई गुर्जर का स्वर्गवास विगत दिनों हो गया था। स्वर्गीय रामकन्या बाई की स्मृति में उनके पुत्र भारतसिंह द्वारा मंदसौर में छात्रावास निर्माण हेतु 2100 रूपए की सहयोग राशी छात्रावास निर्माण समिति को भेंट की।
समिति भरतसिंह के इस पुनीत सहयोग के लिए धन्यवाद दिया साथ ही दिवंगत आत्मा के मोक्ष के लिए भगवान देवनारायण जी से प्रार्थना की।