मंदसौर। गांव सोनीखेडी के ग्रामीण जन, आज कांग्रेस के नेता लोगों के साथ जिला पंचायत पहुंचे जहां पर सोनीखेड़ी स्थित मुक्तिधाम के लिए शेड बनाने के लिए साढ़े चार लाख की राशि में भ्रष्टाचार को लेकर एडिशनल सीईओ को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में वाचन कहा गया कि शेड बनाने में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है और बारिश का समय पर मुक्तिधाम में अभी भी हमको समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आखिर पैसा कहां गया।
कांग्रेस नेता परशुराम सिसोदिया ने भी अपनी बात कही एवं आरोप लगाया कि भाजपा सरकार 50 प्रतिशत की सरकार है। हर चीज में कमीशन पहले चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा भी साथ रहे उन्होंने भी आरोप लगाया कि लगातार मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।