चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव व कालिका माताजी स्थल पर नाग पंचमी पर्व आस्था और उल्लास पूर्वक मनाया गया।
यहां नाग पंचमी पर्व पर सोमवार को भोपाजी बाबूलाल जटिया के सानिध्य में अभिषेक, हवन, अनुष्ठान आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूरी पर बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव स्थल पर मंदिर पर होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।