चित्तौडगढ । महंत शांतिलाल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कल्लाजी राठौड का दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
भजन संध्या 23 अगस्त रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक, भजन कार्यक्रम राधेश्याम वैष्णव मुंगाना द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। 24 अगस्त को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें श्री कल्लाजी राठौड एवं गातौड जी का रुद्राभिषेक अभिषेक किया जाएगा। नवचंडी यज्ञ प्रातः 9.15 से पूर्णाहुति शाम 5.15 तक श्री काली कल्ला गातौड धाम महावीर कॉलोनी किशनदास की बगीची के सामने चित्तौडगढ़ पर आयोजित होगा।