चित्तौड़गढ़। दुर्ग स्थित कल्लाजी राठौड़ चित्तौड़गढ़ के गादीपति विष्णु शर्मा ने बताया कि उत्सव के दौरान विभिन्न आयोजन रखे जाएंगे। इसमें 23 अगस्त को शंकर लाल जाट पार्टी सेगवा के द्वारा रात्रि जागरण का कार्यक्रम किया जाएगा ।
24 अगस्त प्रात कलश यात्रा निकाली जाएगी और शाम 7 बजे आरती के पश्चात श्रीनाथ सत्संग मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा म्यूजिकल भजन संध्या का आयोजन रहेगा।
जन्मोत्सव आयोजन सत्यनारायण वैष्णव पुजारी व गादीपति विष्णु शर्मा के सानिध्य में होगा। समस्त भक्तों के लिए प्रसादी का आयोजन 24 अगस्त को शाम 7 बजे बाद रखा जाएगा।
जिसमें पंडित शशिकांत, बीके शर्मा, पवन शर्मा, बाबूलाल शर्मा, चिरंजीलाल सोलंकी, अजय मोड़, तरुण गोड, सुनील कुमार, देवेंद्र पटवा, कुलदीप शर्मा, दीपक गुर्जर, चंदा नीलम मोड, अर्चना शर्मा, हर्षिता कंवर, मंजू ,उषा पुरी गोस्वामी, विक्रम सिंह, सुनील पुरी, दीपक गुर्जर एवं समस्त कल्याण भगत भक्त मंडल ने शहर वासियों से प्रसाद ग्रहण हेतु आमंत्रण दिया है।