चित्तौड़गढ़ । महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से हिन्दी की विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त डाॅ सुशीला लड्ढा को विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ विनय भारद्वाज की अनुशंसा पर राष्ट्रीय समन्वयक डाॅ शकुन्तला सरूपरिया ने चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
डाॅ सुशीला लड्ढा ने बताया कि राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नयन, विकास के लिए ही वह काॅलेज शिक्षा में आई थी। विभिन्न समारोहों का संचालन, विचार गोष्ठियों में अभिव्यक्ति भी हिन्दी भाषा की सेवार्थ ही करती रही हैं। राष्ट्रीय समन्वयक डाॅ शकुन्तला सरूपरिया ने बताया कि लोकमंगल और सर्वकल्याण की भावना के साथ अपनी भाषा, संस्कृति के उन्नयन में विश्व हिन्दी परिषद भारत के साथ साथ विश्व के कई देशों में गतिविधियाँ संचालित करती हैं।
विश्व हिन्दी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ विनय भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रकवि रामधारीसिंह दिनकर की 115वीं जन्म जयंती के शुभ अवसर पर 20-21 सितम्बर 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। डाॅ लड्ढा ने बताया कि शीघ्र ही उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव, प्रचार सचिव, कोषाध्यक्ष और पांच अन्य सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।