नीमच। नर्सिंग की छात्र-छात्राएं मैसी फर्ग्यूसन शोरुम चौराहा पर सड़क पर धरने पर बैठे हैं। रोड पर चक्का जाम कर दिया गया है। आवागमन पूरी तरह बाधित है। नर्सिंग स्टूडेंट्स पिछले तीन वर्ष से परीक्षाएं न हो पाने के कारण आक्रोशित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर आए हैं। नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। जिला प्रशासन से एसडीम ममता खेड़े और पुलिस थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने छात्रों को समझाने की कोशिश भी की। किंतु छात्र कलेक्टर दिनेश जैन को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। छात्रों ने अपने हाथ से खून निकाल कर मांगे पूरी करने को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लिखकर तख्तियां हाथों में उठा रखी है। धरने के दौरान तीन छात्राए अचेत भी हो गए। एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। एडवांस वॉटर फायर को भी मौके पर बुला लिया गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल और उमराव सिंह गुर्जर भी धरना स्थल पर पहुंचे हुए हैं। पूरा माहौल तनाव ग्रस्त दिखाई दे रहा है। सत्ताधारी पार्टी का कोई भी नेता या जनप्रतिनिधि नर्सिंग छात्रों से मिलने नहीं पहुंचा है।