चित्तौड़गढ़। भारतीय अफीम किसान विकास समिति ने चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट पर धरना देखकर ज्ञापन दिया। धरने की अध्यक्षता लेहरूलाल जाट जिला अध्यक्ष ने की। इस दौरान रामनारायण जाट, हरिसिंह चुंडावत, नागेश पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, राजू जाट, कालू जाट, गणेश भाटी, कैलाश भाटी, भोना सालवी, नारायण, जगन्नाथ, कालू, गोपाल, मिट्ठू सिंह सभी किसानों ने ज्ञापन एडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया।
राष्ट्रपति के नाम से सौंपें गए ज्ञापन में 1980 से किसी भी प्रकार के सभी रुके हुए लाइसेंस, 1998 के सभी रुके हुए प्राकृतिक आपदा के लाइसेंस और नए 5 लाख पट्टों की मांग की और अफीम के विदेशी आयात बंद करके स्वदेशी किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाइसेंस दिए जाएं सभी किसानों को 15 आरी के लाइसेंस दिए जाएं अफीम का भाव बढ़ाया जाए डोडाचुरा भारत सरकार खरीदे, 8/29 धारा हटाई जावे, डोडा चूरा को एनडीपीएस एक्ट से बाहर किया जाए।