मल्हारगढ़। चंद्रयान 3 अभियान की सफलता को लेकर ग्राम गुडभेली स्थित डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में प्रार्थना की गई एवं इसरो व देश वासियों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर चेयरमैन रूपचन्द होतवानी, डायरेक्टर विनोद शर्मा, प्रिंसिपल प्रिया शर्मा व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।