BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2023, 5:59 pm
KHABAR : श्री परशुराम महादेव सेवा समिति पिपलिया रावजी के तत्वावधान में निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। आज ग्राम पिपलियारावजी में श्री परशुराम महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में तथा जिला अंधत्व निवारण समिति, नीमच के आर्थिक सहयोग एवं प्रशासनिक अनुमति से गोमाबाई नेत्रालय, नीमच द्वारा विशाल निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राज राजेश्वर भगवान परशुराम की तस्वीर पर रावत साहब दिग्विजय सिंह शक्तावत ने माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर मे मुख्य अतिथि ठा सा चेतेन्द्र सिंह शक्तावत, सरपंच रघुवीर शर्मा बरड़िया जागीर, आनंद श्रीवास्तव अल्हेड़, राजमल नागदा उंचेड़, गुलाब जैन वरिष्ठ भाजपा नेता, पुर्व सरपंच रमेश पाटीदार एवं विधायक प्रतिनिधि पवन पाटीदार उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री परशुराम महादेव सेवा समिति पिपलिया रावजी के अध्यक्ष मदन नागदा, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं मुकेश लोहार ने की। साथ ही मार्गदर्शक समिती में गणेशराम नागदा, राधेश्याम नागदा, रामप्रसाद नागदा, मांगीलाल नागदा, रमेश नागदा, गोपाल नागदा, गणपतलाल लोहार, ज्ञानचंद मोड, रतनलाल पाटीदार, ओमप्रकाश नागदा, बगदीराम मोड, गोपालकृष्ण नागदा, बापूलाल नागदा, श्याम मंत्री, भँवरसिंह राठौड, केशरसिंह राठौड, भगवतसिंह राठौड, कालूसिंह चौहान, लालसिंह शक्तावत एवं समिति के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
रावत शक्तावत ने अपने आशीर्वचन में युवाओ को अधिक से अधिक जन सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर समिति के युवाओ मे खासा उत्साह देखा गया। समिति के युवा घर घर से नेत्र रोगियो को लाते नजर आये।
गोमाबाई नेत्रालय के चिकित्सकों अनुसार शिविर मे 230+ नेत्र रोगियो की जांच की गई एवं 54 लोगों को निशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन हेतु नीमच स्थित गोमाबाई नेत्रालय में 1 सितंबर एवं 3 सितंबर को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। 50 से अधिक मरीजों को आगे जांच के लिए अस्पताल में बुलाया गया। शिविर में आए सभी जनों के स्वल्पाहार की व्यवस्था समिति द्वारा की गई एवं फल वितरित किए गए।
शिविर में व्यवस्थाओ की कमान भोनीलाल नागदा, बापूलाल नागदा, रमेश नागदा, हरिशंकर नागदा, भागीरथ नागदा, हेमेन्द्र नागदा, कमलेश नागदा, संजय नागदा, नारायण लोहार, आशीष बैरागी, प्रदीप नागदा, कुशल नागदा, पुष्कर नागदा, जगदीश नागदा, दुर्गेश नागदा ने सम्भाली।
श्री परशुराम महादेव सेवा समिति के द्वारा किये इस जनसेवा राष्ट्रसेवा वाले कार्य की समस्त ग्रामवासियो ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE