नीमच। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नीमच (डूंगलावदा) में एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 28 अगस्त 2023 को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। मेले में अडानी विलमार लिमिटेड नीमच- 5, एम.एस. साल्वेक्स नीमच कुल पदः-3, धानुका सोया प्रायवेट लिमिटेड नीमच-5, आर एण्ड डी इलेक्ट्रीकल एण्ड पावर-3, स्वराज सूटिंग इण्डस्ट्री एरिया झांझरवाडा-3, पदों के लिए आवेदकांे का चयन करेगा। 18 से 25 वर्ष (आईटीआई इंजीनियरिंग ट्रेड) इच्छुक आवेदक मेले में भाग लेना चाहते हैं, तो समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित 28 अगस्त 2023 को प्रातः10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं।