BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 3:46 pm
KHABAR : रतनगढ़ में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, श्रद्धांजलि सभा में गूंजा राष्ट्रसेवा और अखंडता का संदेश, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनगढ़ द्वारा मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अखंडता और जनहित के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरूलाल, मंडल महामंत्री जमनालाल बजाज, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा, मंडल उपाध्यक्ष केशव प्रसाद चारण, पूर्व मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश मंडोवरा, पूर्व जिला पदाधिकारी (अजा मोर्चा) शंकरलाल वर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मांगीलाल भील सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष नितेश सेन ने किया, जबकि आभार शक्तिकेंद्र संयोजक करणसिंह राजपूत ने माना।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री मंजुदेवी भील, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल चारण, मंडल उपाध्यक्ष अमरलाल गुर्जर, शौकीन सोनी, प्रहलाद आगर, मुरलीधर चारण, हरीश माली, गोपाल राठौर, जीवनदान चारण, रोशन बंजारा, मनोहर सोनी, छगनलाल भील, बोथलाल चारण, हुकमीचंद गोयल, मुरली बैरागी, सुनील बैरागी, मोहन ग्वाला, मनीष नामदेव, कमल शर्मा, श्रवण गुर्जर, राजेंद्र टेलर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE