BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2026, 3:21 pm
BIG REPORT : प्यासा शहर, मौन नपा, जल संकट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पानी को लेकर फूटा जनाक्रोश, विधायक संग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ नगर पालिका को घेरा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर में पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका कार्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका परिषद परिसर में मटका फोड़कर अपनी नाराजगी जताई और धरने पर बैठकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में विधायक विपिन जैन, कांग्रेस पार्षदों सहित बड़ी संख्या में विभिन्न वार्डों की महिलाएं भी शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पर मनमाने रवैये का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के बावजूद शहरवासियों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगर पालिका द्वारा एक दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जा रहा है, जिससे भीषण गर्मी के बीच आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने नगर पालिका से नियमित एवं पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल संकट का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE