देवास। जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम सिया निवासी एक महिला अपने तीन महीने से लापता पति की तलाश की मांग लेकर पहुंची। महिला ने कलेक्टर ऋतुराज सिंह के सामने रोते हुए अपनी व्यथा सुनाई और पति का पता लगाने की गुहार लगाई।
महिला के अनुसार उसका पति खाटू श्याम के दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है और चार बच्चों की जिम्मेदारी अब महिला पर आ गई है। कई बार शिकायत और गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए और महिला को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।