नीमच। आज प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का कार्यक्रम रेवली देवली गांव में किसान ऑन महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रतन मलावत अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मन की बात कार्यक्रम प्रभारी डॉ मोहन नागदा ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता एवं आत्मनिर्भर भारत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए गए।
जिला कोषाध्यक्ष हेमलता धाकड़ ने अपने उद्बोधन में बताया कि माननीय मोदीजी के ष्मन की बातष् कार्यक्रम में उपस्थित होने का सौभाग्य मिला, यह कार्यक्रम देश के विकास, ओर सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरणा देता है, ऐसे कार्यक्रम का किसान भाइयों व कार्यकर्ताओ के साथ हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व ओर सम्मान की बात है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।
सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि “मन की बात” समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस अवसर पर भाजपाजिला कोषाध्यक्ष हेमलता धाकड़, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रतन मालावत, भादवा माता मंडल उपाध्यक्षडॉ मोहन नागदा, मंडल मंत्री हीरालाल कुमावत, बूथ अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, समाजसेवी लाला नागदा, पंडित हैमजी नागदासुरेश पंडित, विष्णु प्रसाद नागदा संतोष नागदा,राकेश व बड़ी संख्या में माताएं बहने, किसान भाई, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।