BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2026, 6:34 pm
KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की प्रदेश स्तर पर सराहना, गृह विभाग ने सोशल मीडिया पर साझा की पहल, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

शामगढ़। शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा चलाए गए ष्नशे से दूरी है जरूरीष् जनजागरूकता अभियान को मध्य प्रदेश गृह विभाग ने प्रदेश स्तर पर सराहना दी है। गृह विभाग ने अभियान की गतिविधियों को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर पुलिस के प्रयासों की प्रशंसा की।


उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामस्नेही मिश्रा, एसडीओपी दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय सहित शामगढ़ थाना पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा शामगढ़ से सुवासरा तक ट्रेन में यात्रा कर यात्रियों को भी जागरूक किया। इस दौरान सभी को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया गया।


अभियान में सामाजिक संगठनों ने भी सहभागिता निभाई। ग्राम मेलखेड़ा की प्रभात फेरी समिति ने भजनों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। समिति के सदस्यों ने धार्मिक भजनों के साथ जनजागरूकता फैलाते हुए युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की अपील की।


मध्य प्रदेश गृह विभाग द्वारा इस अभियान को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्थान मिलने से शामगढ़ पुलिस के जनजागरूकता प्रयासों को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस एवं सामाजिक संगठनों की इस संयुक्त पहल की सराहना करते हुए इसे नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE