BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 30, 2026, 4:40 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में दो बड़ी वारदातों का खुलासा, पुलिस टीम को मिला सम्मान, पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गंभीर और संगठित अपराधों के खुलासे में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाली जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम) और साइबर सेल के पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। टीमों ने करीब 75 लाख रुपए के डंपर चोरी मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने के साथ ही वृद्ध महिला से चांदी के आभूषण लूटने वाली गैंग का भी खुलासा किया है।


पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। डंपर चोरी मामले में पुलिस ने करीब 10 दिनों तक लगातार कार्रवाई करते हुए चोरी किया गया डंपर गुजरात के आनंद के पास एक गोदाम के बाहर से लावारिस हालत में बरामद किया।


75 लाख के डंपर की डुप्लीकेट चाबी से चोरी
राशमी थाना क्षेत्र के पहुना स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बाहर से करीब 75 लाख रुपए कीमत का नया डंपर डुप्लीकेट चाबी लगाकर चोरी किया गया था। मामले की जांच में जिला विशेष टीम और राशमी थाना पुलिस ने घटनास्थल से लेकर नीमच, मंदसौर, जावरा, गोधरा और आनंद तक 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।


तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। करीब 10 दिनों तक पीछा और निगरानी के बाद चोरी का डंपर आनंद, गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर लावारिस हालत में मिला। जांच में सामने आया कि गिरोह राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात सहित विभिन्न स्थानों से डंपर चोरी कर उनकी खरीद-फरोख्त करता था। मामले में अन्य आरोपियों और वारदातों को लेकर अनुसंधान जारी है।


वृद्ध महिला से लूट करने वाली गैंग का खुलासा
कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र के आछोड़ा गांव में 13 अगस्त की मध्यरात्रि वृद्ध दंपती के घर में घुसकर वृद्ध महिला के हाथ-पैरों में पहने चांदी के आभूषण लूटने की वारदात का भी पुलिस ने खुलासा किया।


जिला विशेष टीम और कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, विभिन्न थाना क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज, पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की निगरानी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर अंतरराज्यीय गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।


पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में महिलाओं के आभूषण लूटने के साथ मंदिरों से सोने-चांदी के छत्र, प्रतिमाएं, आभूषण और दानपात्र से नकदी चोरी करने सहित 30 से अधिक वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और लूट सहित कई मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ और बरामदगी की कार्रवाई जारी है।


पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने दोनों मामलों में टीमों की मेहनत, सतर्कता और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी विश्लेषण और मानवीय सूचना तंत्र के प्रभावी उपयोग से गंभीर अपराधों के खुलासे में सफलता मिली है।


सम्मानित टीम में साइबर सेल के एएसआई राजकुमार तथा जिला विशेष टीम के प्रभारी रामावतार, सुनील कुमार, दुर्गेश, हेमराज, पदम कुमार, राकेश, मनीष नायक, साहिल गुर्जर, पुरखाराम और मुकेश कुमार शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE