BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2026, 4:42 pm
KHABAR : सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, रामेश्वर ने दिग्विजय को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- अब कृष्ण के नाम पर राजनीति, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन से शुरू की गई ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह की इस यात्रा पर निशाना साधते हुए उन्हें खुली चुनौती दी है, जिस पर कांग्रेस ने भी तीखा पलटवार किया है।

रामेश्वर शर्मा का तंज: “अयोध्या नहीं, मथुरा के लिए निकालें यात्रा”
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह की यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे सनातन के लिए नहीं, बल्कि सनातन के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं। रामेश्वर शर्मा ने चुनौती देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को अयोध्या के बजाय मथुरा की यात्रा निकालनी चाहिए। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए उन्हें आगे आना चाहिए और वहां का ढांचा हटाना चाहिए। अगर दम है तो वे मथुरा के लिए यात्रा निकालें, यदि मथुरा में कारसेवा होगी तो हम भी उनके साथ आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह लगातार सनातन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस का पलटवार: “भगवान के नाम पर राजनीति कर रही है बीजेपी”
रामेश्वर शर्मा के इस बयान पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ने पहले भगवान राम के नाम पर चुनाव जीता और चुनाव जीतने के बाद भगवान राम की तिजोरी पर डाका डाला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अब बीजेपी भगवान कृष्ण के नाम पर चुनाव जीतना चाहती है और भगवान कृष्ण की तिजोरी पर भी डाका डालने की उनकी तैयारी है, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है और भगवान के नाम पर बीजेपी को वोट नहीं मिलने वाला है।

उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की ‘सत्य सनातन यात्रा’
गौरतलब है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या तक लगभग 950 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का शंखनाद किया है। करीब 70 दिनों तक चलने वाली इस पैदल यात्रा के जरिए दिग्विजय सिंह बड़े मंदिरों के चढ़ावे और धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता की मांग उठा रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर इस यात्रा से दूरी बना रखी है, लेकिन पार्टी के कई नेता इसके समर्थन में खुलकर बोल रहे हैं और कुछ संतों का भी उन्हें साथ मिला है। दूसरी तरफ, बीजेपी इसे पूरी तरह ‘चुनावी स्टंट’ बता रही है, जबकि दिग्विजय की पत्नी अमृता सिंह ने इस यात्रा को ‘अधर्म पर धर्म की विजय’ के संकल्प से जोड़ा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE